मुंबई (एजेंसी/वार्ता): बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार राजकुमार संतोषी गांधी-गोडसे एक युद्ध फिल्म बनाने जा रहे हैं। राजकुमार संतोषी लंबे अरसे के बाद गांधी-गोडसे एक युद्ध फिल्म बना रहे हैं। गांधी गोडसे एक युद्ध की कहानी महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की विपरीत विचारधाराओं को दिखाने वाली फिल्म है। फिल्म का निर्माण संतोषी प्रोडक्शंस के साथ पीवीआर पिक्चर्स ने किया है। संगीत एआर रहमान का है। यह फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।
गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म के जरिए संतोषी की वापसी नौ साल बाद हो रही है। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो है, जो 2013 में प्रदर्शित हुयी थी।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: आयकर छूट की सीमा पांच लाख रुपये हो: उद्योग संगठन एसोचैम
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News