कीव (एजेंसी/वार्ता): यूक्रेन के कई क्षेत्रों में गुरुवार सुबह डिजिटल ट्रांसफ़ॉर्मेशन मिनिस्ट्री के लाइव मैप द्वारा हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पोल्टावा, चर्कासी, किरोवोह्राद और निप्रॉपेट्रोस के क्षेत्रों में पहली चेतावनी करीब स्थानीय समयानुसार चार बजकर नौ मिनट पर दी गई और कुछ मिनट बाद खार्किव और सुमी के क्षेत्रों में भी चेतावनी जारी की गई।
इसके अलावा, मीडिया ने माइकोलाइव क्षेत्र के ओचाकिव शहर के साथ-साथ खेरसॉन क्षेत्र के यूक्रेन-नियंत्रित हिस्सों में विस्फोट की सूचना दी। रूस के क्रिमियन ब्रिज पर हमले के दो दिन बाद रूस ने 10 अक्टूबर को यूक्रेन के बिजली, रक्षा उद्योग, सैन्य कमान और संचार सुविधाओं सहित अन्य बुनियादी ढांचे पर हमले किए। जिसके बाद, पूरे देश में कभी-कभी यूक्रेनी क्षेत्रों में हवाई हमले के अलर्ट जारी किए गए हैं।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: ब्रिटेन के चिकित्साकर्मियों ने सौ से अधिक वर्षों में पहली बार हड़ताल की
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News