मुंबई (एजेंसी/वार्ता): बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के पोस्टर में अपने दादा राज कपूर की तरह पोज देते नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का पोस्टर जारी कर दिया गया है। यह राज कपूर और नरगिस की बरसात के पोस्टर से काफी मिलता-जुलता है। इस पोस्टर में रणबीर कपूर अपने दादा राज कपूर के अंदाज में आइकॉनिक पोज देते नजर आ रहे हैं।
रणबीर कपूर अपने दादा राज कपूर के अंदाज में श्रद्धा कपूर को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।
बरसात का पोस्टर वर्ष 1949 में रिलीज हुआ था। तू झूठी मैं मक्कार में श्रद्धा कपूर रणबीर कपूर के हाथों में झूलती नजर आ रही है। वहीं बरसात के पोस्टर में राज कपूर और नरगिस को भी इसी अंदाज में देखा जा सकता हैं। तू झूठी मैं मक्कार के पोज की प्रेरणा भी फिल्म बरसात के पोस्टर से ली गई है। इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: रजनीकांत ने तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News