हमीरपुर (एजेंसी/वार्ता): उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में बुधवार देर रात शादी समारोह में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से हलवाई समेत 22 लोग झुलस गये। गंभीर हालत में आठ लोगो को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के लीगा गांव में अर्जुन अहिरवार के लड़के हेमराज की कल बारात जानी है। आज प्रीति भोज का कार्यक्रम चल रहा था। घर के बाहर खाना बनाया जा रहा था कि तभी अचानक सिलेंडर में रिसाव होने के चलते आग पकड़ ली।
आग की चपेट में आकर राठ कस्वा निवासी हलवाई महीपत के अलावा पार्वती,कस्तूरी, थर्मपाल,अरबिंद,पुनीत,कृष, सुनील व उसकी पत्नी शशि,उसकी दो साल की बच्ची शिवानी व अमित,कृपाल ,विनोद के अलावा कस्वा राठ निवासी मासूम रचित,आयुष,आनंद,आशीष आदि 22 लोग घायल हो गये।
जिसमे महीपत कस्तूरी,पार्वती तारारानी,शशि लाड़कुवर,आनंद समेत आठ लोगो को झांसी रेफर कर दिया गया है। शेष का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में किया जा रहा है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: सहारनपुर की दो छात्राओं को मिलेगा राज्यपाल के हाथों सम्मान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News