मुंबई (एजेंसी/वार्ता): बॉलीवुड निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी अगली फिल्म द वैक्सीन वॉर की शूटिंग शुरू कर दी है। विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्म द कश्मीर फाइल्स ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म द वैक्सीन वॉर की शूटिंग शुरू कर दी है।
विवेग अग्निहोत्री ने फिल्म की स्क्रिप्ट औऱ क्लैप के साथ एक फोटो शेयर की है। यह तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “गुड मॉर्निंग, हम नई चीजों के लिए जीते हैं। नई खुशी, नई हंसी. नई चुनौतियां। फिर भी हम पुराने और स्थापित में सहज महसूस करते हैं और उससे चिपके रहते हैं। यह कॉन्ट्रडिक्शन एक सफरिंग है। खुशी पाने का सबसे तेज और पक्का तरीका- अनिश्चितता में कूद पड़ना है।
इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस कर रही हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज की जाएगी। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ इंग्लिश, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली में भी रिलीज होगी।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: पेरी के अर्द्धशतक से विजयी ऑस्ट्रेलिया, 21 रन से हारी भारतीय टीम
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News