चंडीगढ़ (एजेंसी/वार्ता): विभिन्न विपक्षी दलों के नेता अपने साथियों सहित बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा पार्टी के अन्य नेता उपस्थित थे।
रूपाणी ने इन नेताओं को पार्टी का सिरोपा भेंट कर पार्टी में शामिल कराया। इन नेताओं में पायल नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष भूपिंदर सिंह चीमा, पूर्व पार्षद भजन सिंह छपरा, सुपिंदर सिंह झाज, युवा नेता मनी राउल, खन्ना से बहुजन समाज पार्टी प्रभारी डॉ. कर्नल सिंह कालिया, अनिल दत्त फल्ली, राज कुमार मनरो खन्ना इनके समर्थक हैं। भाजपा नेताओं ने इन्हें पार्टी में पूरा सम्मान देने का आश्वासन दिया।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: महाकाल लोक में जियो की 5जी सेवा मध्यप्रदेश के उज्जैन से प्रारंभ हुई
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News