मेलबर्न (एजेंसी/वार्ता): भारतीय तैराक शिव श्रीधर ने मंगलवार को यहां शॉर्ट कोर्स विश्व चैंपियनशिप की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडली हीट प्रतियोगिता में ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रदर्शन’ का रिकॉर्ड बनाया। शिव ने एक मिनट और 59.80 सेकंड में हीट पूरी करके दो मिनट 02.42 सेकंड का अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
भारत के 22 वर्षीय तैराक ने 38 प्रतिभागियों की प्रतियोगिता में 30वां स्थान हासिल करके फाइनल के लिये क्वालीफाई किया। तमिलनाडु के कोयंबटूर निवासी शिव ने हाल ही में खेलो इंडिया विश्वविद्यालयी खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: स्मृति मंधाना ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News