कोलंबो (एजेंसी/वार्ता): श्रीलंका के मत्स्य मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा की कि मांडूस चक्रवाती तूफान के कारण समुद्र में पांच मछुआरे लापता हो गये हैं। मंत्रालय के मुताबिक तीन नावों पर सवार पांच मछुआरे बट्टिकलोआ, त्रिंकोमाली और गाले जिलों के निवासी हैं।
मत्स्य मंत्रालय के तहत आने वाली संस्था मत्स्य एवं जलीय संसाधन विभाग के महानिदेशक सुशांत कहवट्टा ने पत्रकारों को बताया कि मछली पकड़ने वाली नौकाएं पहले से ही समुद्र में थीं, जब उन्होंने चेतावनी जारी की थी। उन्होंने बताया कि श्रीलंका का समुद्र अब शांत है और मछली पकड़ने की गतिविधियां सामान्य हो गई हैं। उन्होंने बताया कि मांडूस तूफान के कारण 21,000 से अधिक नागरिक प्रभावित हुए हैं और 5,600 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: संयुक्त राष्ट्र ने हासिल की है लैंगिग समानता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News