न्यूयार्क (एजेंसी/वार्ता): संयुक्त राष्ट्र ने लैंगिग समानता के लक्ष्य को हासिल करने में उल्लेखनीय प्रगति की है। ये बात संरा के महासचिव एटोनियो गुटेरेस ने कही है। उन्होंने सोमवार को कहा कि संरा प्रणाली-व्यापी लैंगिग समानता रणनीति को अपनाने के पांच साल बाद विश्व निकाय ने लैंगिक समानता के लक्ष्य हासिल करने में उल्लेखनीय प्रगति की है।
गुटेरेस ने बताया कि वर्ष 2017 में संरा प्रणाली में सभी स्तरों पर और सभी क्षेत्रों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए लक्ष्य और समयसीमा के साथ लैंगिग समानता पर रणनीति शुरू की थी। उन्होंने सोमवार को रणनीति की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर कहा कि पिछले पांच वर्षों में संरा ने उल्लेखनीय “पहलों” की एक श्रृंखला हासिल की है।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य तिथि से दो साल पहले 2020 में पहली बार संरा के वरिष्ठ नेतृत्व के बीच लैंगिग समानता हासिल कर ली गई थी। साथ ही शांति अभियानों के प्रमुखों और उप प्रमुखों के बीच समानता के साथ-साथ 130 संरा निवासी समन्वयकों के बीच समानता भी हासिल कर ली गई थी।
उन्होंने कहा, “संरा मुख्यालयों पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व अब बराबरी पर पहुंच गया है। कम से कम 50 प्रतिशत महिला कर्मचारियों के साथ संरा संस्थाओं की संख्या पांच से बढ़कर 26 हो गई है।”
संरा प्रमुख ने कहा कि अंतराल अभी बना हुआ है, जो इस क्षेत्र धीमी प्रगति और यहां तक कि कुछ मामलों में पीछे जाने की ओर इशारा करता है। उन्होंने क्षेत्र में संरा सचिवालय के शुरुआती स्तर के पदों पर महिलाओं की भर्ती में कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे भविष्य में समानता की संभावनाओं पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
उन्होंने बताया कि लैंगिग समानता रणनीति के तहत और सुधार करने के लिए संरा महिलाओं को संगठन के फील्ड मिशनों में भर्ती करने के प्रयासों को मजबूत करेगा। विश्व निकाय को महिलाओं के लिए अधिक आकर्षक नियोक्ता बनाने हेतु नीतियों और साधनों को दोगुना करेगा।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: आईएस ने ली काबुल के होटल में हुए हमले की जिम्मेदारी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News