मुंबई (एजेंसी/वार्ता): बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज हो गया है। यशराज बैनर तले बन रही सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज हो गया है। इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमिस्ट्री नजर आ रही है।
इस गाना में दीपिका समंदर किनारे शाहरुख के साथ रोमांस करती दिखाई दे रही हैं। इस गाने को शिल्पा राव, विशाल-शेखर और कैरालिसा मोंटेरियो ने गाया है। वहीं इसके लिरिक्स कुमार ने दिए हैं। ”फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: उज्जीवन स्मॉल फाईनेंस बैंक के एमडी एवं सीईओ की पुनर्नियुक्ति को आरबीआई की मंजूरी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News