सतना (एजेंसी/वार्ता): मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र के आल्हा तालाब के निकट एक जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका बरामद किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देवीजी चौकी को सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव आल्हा तालाब के पास जंगल में फांसी के फंदे पर लटक रहा है। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, उसकी उम्र करीबन 55 से 60 वर्ष के बीच है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: निर्भया फंड से खरीदे गए वाहन तुरंत थाना भेजे जायें: मंत्री जयंत पाटिल
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News