जयपुर (एजेंसी/वार्ता): कांग्रेस नेता राहुल गांधी , राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आज शिमला पहुंचे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के 95वें दिन की शुरुआत सुबह छह बजे करने के बाद तेरह किलोमीटर की पदयात्रा के बाद शिमला के लिए रवाना हुए। श्री गहलोत एवं श्री पायलट भी शिमला के लिए रवाना हुए और तीनों नेता मुख्यमंत्री शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शिमला पहुंच गए । समारोह के बाद श्री राहुल गांधी वापस राजस्थान लौट आयेंगे और रविवार की शेष नौ किलोमीटर की अपनी शाम की पदयात्रा पूरी करेंगे।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: रोहित शेट्टी ने रणवीर और दीपिका को डायरेक्ट करने के अपने एक्सपीरिेंस के बारे में खुलासा किया
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News