बहराइच (एजेंसी/वार्ता): उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के खैरीघाट क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को एक मादक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ढाई किलो चरस और नेपाली मुद्रा बरामद की। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के भकुरहा कर्बला के पास पुलिस गश्ती दल ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास ढाई किलो चरस, 5600 रूपये नेपाली, 5400 रूपया भारतीय मुद्रा बरामद हुई।
उन्होने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचानरियाज उर्फ खुर्चाली निवासी अली नगर थाना खैरीघाट के रूप में हुई है। अभियुक्त तस्करी के साथ माफिया है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस, गुंडा एक्ट, विस्फोटक रखने समेत 17 मुकदमे दर्ज हैं।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: बीएसएफ-बीजीबी ने बढ़ते सीमा पार अपराधों पर व्यक्त की चिंता
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News