मुंबई (एजेंसी/वार्ता): बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ के गाना क्या बात है 2.0 का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपनी आने वाली फिल्म गोविंदा नाम मेरा के गाने ‘क्या बात है 2.0’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा, “मेरी पत्नी ने मुझसे इस तरह के वीडियो डालने से मना किया है, लेकिन मैं कंट्रोल नहीं कर सकता’। उम्मीद है कि एक दिन वह कहेंगी ‘क्या बात है’।
गौरतलब है कि फिल्म गोविंदा नाम मेरा में विक्की कौशल के साथ भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। यह फिल्म 16 दिसंबर, 2022 से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
View this post on Instagram
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: शानदार! एयरटेल ने 184 देशों में यात्रा के लिये लांच किया ‘वर्ल्ड पास’ पैक
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News