नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): भारतीय आकाश में नवोदित एयरलाइन अकासा अब उत्तर प्रदेश से भी जुड़ने जा रही है। क्रिसमस के मौके पर अकासा लखनऊ से मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ानें शुरू करने जा रही है। एयरलाइन ने आज यहां यह घोषणा की। एयरलाइन का यह 11वां गंतव्य होगा।
लखनऊ से मुंबई के लिए पूर्वाह्न 11 बजे और बेंगलुरु के लिए अपराह्न 04.30 बजे के लिए उड़ानें होंगी। इसी प्रकार से बेंगलुरु से लखनऊ के लिए सुबह साढ़े सात बजे और मुंबई से लखनऊ के लिए अपराह्न 01.50 बजे अकासा उड़ान भरेगी। अकासा इसके साथ ही बेंगलुरु से 26 उड़ानें संचालित करने लगेगी।
एयरलाइन का कहना है कि उनका फोकस मेट्रोपोलिटन महानगरों से टियर 2 एवं 3 के शहरों के लिए सेवाएं शुरू करना है। अकासा 29 दिसंबर से कोच्चि से बेंगलुरु के बीच तीसरी दैनिक उड़ान शुरू करने जा रही है। यह रात्रि सेवा होगी।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: पणजी में तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थान राष्ट्र को समर्पित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News