भोपाल (एजेंसी/वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सामूहिक विवाह और परिचय सम्मेलन यह समाज के लिए अच्छी पहल है। श्री चौहान ने सतना जिले में वंशीय क्षत्रिय ताम्रकार समाज के दो दिवसीय परिचय और सामूहिक विवाह सम्मेलन को डिंडोरी से वर्चुअली संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि परिचय सम्मेलन और उसके बाद सामूहिक विवाह सम्मेलन कर वैवाहिक कार्यक्रमों में खर्चों को कम करना समाज की अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि मुझे हैहय वंशीय क्षत्रिय ताम्रकार समाज पर गर्व है। भोपाल में समाज के प्रतिनिधि-मंडल सदस्यों से मिल कर समाज के मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।
साथ ही समाज की बेहतरी के लिये हरसंभव प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने सम्मेलन में शामिल वर-वधु को आशीर्वाद भी दिया। सतना जिले के उचेहरा नगर मुख्यालय में हुए इस सम्मेलन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल, सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गगनेन्द्र सिंह, पशुपतेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।
एजेंसी/वार्ता
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News