भोपाल (एजेंसी/वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज कांग्रेसजनों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेसजनों ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
साथ ही 1984 में दो-तीन दिसम्बर की दरम्यानी रात में भोपाल में हुई गैस त्रास्दी से लोगों की हुई अकाल मृत्यु के प्रति श्रद्धांसुमन अर्पित किया गया और दो मिनिट का मौन रखा गया। कांग्रेसजनों ने गैस त्रास्दी में मृत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्र्रप्रभाष शेखर ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को याद करते हुए कहा कि वे सौम्य, सहज और सरल स्वभाव से व्यक्तित्व थे उन्होंने देश के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभायी। वहीं गैस त्रास्दी की 38 वीं बरसी पर उन्होंने कहा कि राजधानी भोपाल में हुये गैस रिसाव से हजारों लोग अकाल मौत के आगोस में समा गये, यह बड़े दुःख की घड़ी थी। इस हादसे से आज भी लोग उबर नहीं सके हैं
आज भी इस घटना से प्रभावित लोग किसी न किसी बीमारी से जकड़े हुये हैं। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी संजय मसानी, अजयसिंह यादव, सुश्री संगीता शर्मा, जितेन्द्र मिश्रा, पूर्व सांसद मानिक सिंह, मिर्जा नूर बेग, भूपेन्द्र द्विवेदी, संजय गुप्ता, मुईनउद्दीन सिद्धीकी, राजकुमार दीपांकन, रेणु शाह, सुषमा वर्मा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: बाथरूम में नहाते गैस गीजर से युवती का दम घुटा, मौत
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News