अगरमालवा (एजेंसी/वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में ग्यारवें दिन आगरमालवा जिले के महुदिया बस स्टॉप से प्रारंभ हुयी, जो पूर्वान्ह में जिले अमला शिवाय होटल के पीछे अंकली पहुंची, यहां विराम के बाद यात्रा अपरान्ह साढे तीन बजे जैन मंदिर सुसनेर से रवाना होगी।
श्री गांधी की अगुवायी में पदयात्रा सुबह छह बजे के आसपास आगरमालवा जिले के महुदिया बस स्टॉप से प्रारंभ हुयी।
उनके साथ यात्रा में एक सौ बीस नियमित पदयात्रियों के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री एवं यात्रा के संयोजक दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, सैकड़ों वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता भी शामिल हैं।
श्री गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आज कंप्यूटर बाबा भी जुडे। पदयात्रा दस बजे के आसपास आज के पहले पड़ाव अमला शिवाय होटल के पीछे अंकली पहुंचकर विराम लेगी। इसके बाद अपरान्ह साढे तीन बजे पदयात्रा पुन: सुसनेर के जैन मंदिर से शुरू होगी और शाम तक आगरमालवा जिले के मंगेशपुर चौराला पहुंचेगी।
आज का रात्रि विश्राम लाला खेड़ी अन्नपूर्णा ढाबे के पास होगा। यात्रा आज और कल आगरमालवा जिले में रहेगी और चार दिसंबर को इसी जिले से राजस्थान में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र की सीमा से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश किया था।इसके बाद से यह यात्रा खंडवा, खरगोन, इंदौर और उज्जैन जिले से होते हुए अागरमालवा जिले की ओर बढ़ रही है।
एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: अलवर में बैमौसम बारीश ने प्याज की फसल को बर्बाद कर दिया
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News