भोपाल( एजेंसी/वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि वे भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि भारत तोड़ाे यात्रा निकाल रहे हैं। श्री शर्मा ने यह बात श्री गांधी की यात्रा में अभिनेत्री स्वरा भास्कर के शामिल होने पर टिप्पणी करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा के पहले दिन ही उन्होंने यह कहा था कि यह भारत जोड़ो नहीं, बल्कि भारत तोड़ो यात्रा है।
आज देखा कि इस यात्रा में अभिनेत्री स्वरा भास्कर राहुल गांधी के कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। ये वो अभिनेत्री हैं, जो हिंदुत्व को अपमानित करती हैं
देश को अपमानित करती हैं, भारतमाता को अपमानित करती हैं और पाकिस्तान की समर्थक हैं जिस तरह के लोग श्री गांधी की इस यात्रा से जुड़ रहे हैं, उससे यह फिर साबित हो गया है कि उनकी यह यात्रा भारत तोड़ो यात्रा है प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यात्रा की शुरुआत के समय ही श्री गांधी ने मंच से देश विरोधी नारे लगाने वाली लड़की को गले लगाकर यात्रा की प्रकृति के बारे में संकेत दे दिया था।
बाद में इस यात्रा के अंदर ही देश विरोधी नारे लगते हैं। स्वयं श्री गांधी देश की संसद द्वारा पारित किए गए एक संवैधानिक कानून को अपमानित करते हुए कहते हैं कि हमें चीन की सेना से ज्यादा खतरा जीएसटी से है। श्री गांधी को यह भी याद नहीं है कि कानून किसी दल का नहीं होता, उसे देश की संसद ने बनाया है। ऐसे में यह यात्रा किस तरह भारत को जोड़ रही है, यह सवाल देश-प्रदेश की जनता के मन में उठ रहा है।
एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: बुलंदशहर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरों के गिरोह का किया भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News