जयपुर (एजेंसी/वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एक दिवसीय यात्रा पर आज जयपुर पहंचे जहां वह राज्य में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश भाजपा की जनआक्रोश यात्रा का आगाज करेंगे। श्री नड्डा के हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उनका भाजपा के नेतााअें ने जोरदार स्वागत किया।
स्वागत करने वाले नेताओं में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा अरुण चतुर्वेदी एवं अशोक परनामी, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, किरोड़ी लाल मीणा एवं दिया कुमारी सहित कई भाजपा नेता शामिल थे।
इसके बाद श्री नड्डा दशहरा मैदान के लिए रवाना हो गए जहां वह प्रदेश भाजपा की सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में दौ सौ रथों के माध्यम से 75 हजार किलोमीटर की निकाली जाने वाली जनआक्रोश यात्रा के रथों को रवाना कर इस यात्रा का आगाज करेंगे।
इससे पहले श्री नड्डा के हवाई अड्डे के बाहर निकलते ही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्होंने गाड़ी के पायेदान पर खड़े होकर उनका अभिवादन स्वीकार किया और इसके बाद डा पूनियां एवं श्रीमती राजे को अपनी गाड़ी में साथ लेकर रवाना हुए।श्री नड्डा ने प्रदेश के इन दोनों बड़े नेताओं को अपनी गाड़ी में साथ लेकर एकजुटता का संदेश दिया।
एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: गुजरात में 13065 मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News