श्रीगंगानगर (एजेंसी/वार्ता) राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में लालगढ़ जाटान कस्बे में एक बालिका की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई बालिका का शव आज दोपहर को कस्बे में श्रीगंगानगर मार्ग पर श्मशान भूमि में दीवार के पास पडा मिला। शव के पास में ही खून से सनी हुई ईंट पड़ी थी।
इस ईंट से ही सिर में चोट मारकर हत्या की गई है। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने आज शाम घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके की कार्रवाई के बाद शव को श्रीगंगानगर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखा गया है। गुरुवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक लालगढ़ जाटान के वार्ड नंबर तीन के निवासी इंद्राज की 9 वर्षीय पुत्री कंचन कल शाम 5.30 बजे घर के बाहर गली में खेलते हुए गायब हो गई थी। गांव के एक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ रही कंचन कुछ देर पहले ही स्कूल से वापस घर आई थी। परिवार वाले रातभर कंचन की तलाश करते रहे। आज सुबह इंद्राज ने कंचन के गुम हो जाने की रिपोर्ट थाने में दी।
पुलिस उप अधीक्षक भंवरलाल मेघवाल ने बताया कि इस हालत में बालिका की लाश पड़ी मिली, उसके मद्देनजर दुष्कर्म किए जाने की संभावना से फिलहाल इनकार नहीं किया जा सकता। अलबत्ता बालिका की हत्या इसी जगह पर ही की गई है।कल मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही दुष्कर्म बाबत स्पष्ट हो पाएगा।
एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: पुष्कर के विकास पर धारीवाल की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News