रांची (एजेंसी/वार्ता) लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का 23 वां स्थापना दिवस समारोह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में आज यहां प्रदेश कार्यालय में स्वर्गीय रामविलास पासवान के चित्र पर माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाया
गया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रधान ने कहा की स्वर्गीय रामविलास पासवान के बताए रास्ते पर चलकर ही हम बेहतर समाज को बनाने का काम करेंगे
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान गरीब, दलित, पीड़ितों और वंचित लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे और उन्हीं के नक्शा कदम पर हम लोग भी गरीब, दलित ,पीड़ित और वंचित लोगों को हराकर संभव मदद करने का प्रयास करते हैं । उन्होंने श्री पासवान के गुणों की चर्चा करते हुए कहा कि आज पार्टी ने एक नया मुकाम हासिल किया है और चिराग पासवान के कुशल नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छूएगा।
इस मौके पर पार्टी केप्रदेश महासचिव शिवजी कुमार,प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश रंजन वर्मा,प्रदेश सचिव संदीप कुमार द्विवेदी,रांची जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी,रांची जिला कोषा अध्यक्ष आनंद वर्मा,शिवजी तिवारी, राकेश सिंह, प्रभुनाथ सिंह ,डॉक्टर सुभाष, सुबोध वर्मा, मनोज मिर्धा, बालचंद वर्मा, गोलू मुंडा, रोहित कुमार, रंजीत मिर्धा, टिंकू कुमार ,पवन समेत कई सदस्य उपस्थित थे ।
एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: इन्द्रावती टाईगर रिजर्व में मिला एक और बाघ
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News