पीलीभीत (एजेंसी/वार्ता) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सोमवार को एक तेंदुए ने वृद्ध ग्रामीण पर हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीलीभीत में टाइगर रिजर्व के प्रभागीय वनाधिकारी नवीन खंडेलवाल ने एक बयान में कहा कि ग्राम चंदिया हजारा से राहुल नगर जाने वाले कच्चे रास्ते पर षीषम बुझिया में एक तेदुंए ने शम्भू (60) पर हमला कर दिया जिसकी सूचना मिलते ही अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।
घायल को तत्काल इलाज के लिए पूरनपुर में सी.एच.सी. ले जाया गया जहां उन्हें प्राथमिक इलाज करवाकर जिला अस्पताल भेजा गया है घायल को तत्काल इलाज हेतु सी0एच0सी0 पूरनपुर में भर्ती कराया गया जहाॅ से उन्हें प्राथमिक इलाज करवाकर जिला अस्पताल भेजा गया है
वन विभाग अधिकारियों के अनुसार घायल की स्थिति सामन्य है वन विभाग अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल पर कैमरे लगाए जा रहे हैं क्षेत्र में कर्मचारियों को तैनात किया गया है स्थानीय लोगों को तेदुंए से सर्तक रहने हेतु जागरूक किया गया है।
एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: केन्द्रीय एजेन्सियों के गैर कानूनी कृत्य पर राज्य को कार्रवाई का पूरा अधिकार-भूपेश
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News