मुजफ्फरनगर (एजेंसी/वार्ता) उत्तर प्रदेश के खतौली विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयन्त चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने तथा चुनाव प्रचार तेज करने के लिए उनसे मुलाकात की और घर-घर जाकर मतदाता पर्जी बांटी।
चौधरी जयंत ने चुनाव प्रचार तेज करने और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज विधानसभा क्षेत्र के गांव मंसूरपुर, फहीमपुर रोड, गांव खोकनी में मीरापुर रोड़ और बिहारीपुर के कलावडा रोड पर कार्यकताओं से मुलाकात की एवं मतदाता पर्ची का वितरण है।
रालोद अध्यक्ष द्वारा किए गए पर्ची वितरण कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में अच्छा खासा उत्साह बना। खतौली उपचुनाव को लेकर चौधरी जयंत आज क्षेत्र के तीन गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने खुद घर-घर जाकर ग्रामीणों को मतदाता पर्ची बांटीं।
उन्होंने गठबंधन से रालोद के प्रत्याशी मदन भैया के समर्थन में वोट मांगा। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के अध्यक्ष जयंत चैधरी ने सोमवार को मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में मतदाता पर्ची बांटी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ वोट करना है। खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए राजनैतिक पार्टियां क्षेत्र की जनता को हरसंभव तरीके से लुभाने का प्रयास कर रही हैं। उपचुनाव को लेकर जहां भाजपा नेता अब तक कई रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। वहीं गठबंधन से रालोद प्रत्याशी मदन भैया भी खतौली में अपने लिए नई सियासी जमीन तलाशने में जुटे हैं। वहीं रालोद प्रत्याशी को जिताने के लिए रालोद अध्यक्ष खुद एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।
रालोद अध्यक्ष जयंत चैधरी ने खतौली में ही डेरा डाला हुआ है।
सोमवार को उन्होंने क्षेत्र के तीन गांवों में खुद घर घर जाकर मतदाता पर्ची बांटी। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह तीनों गांवों में बारी बारी लोगों के घर पहुंचे और उन्हें मतदाता पर्ची बांटीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ वोट की चोट करनी है। सोमवार को जयंत सिंह सुबह फहीमपुर गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में मतदाताओं को पर्ची बांटते हुए गठबंधन के समर्थन में वोट मांगा। रालोद अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की नीति और नियत ठीक नहीं है।
गन्ने का भाव अब तक घोषित नहीं किया जा सका है। महिलाओं पर अपराध बढ़ रहा है।
इस दौरान गांव में मौजूद बुजुर्ग महिलाओं ने उन्हें जीत का आशीर्वाद भी दिया। वरिष्ठ नेता योगेन्द्र चेयरमैन,मण्डल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रहमसिह बालियान एडवोकेट,प्रदेश सचिव अशोक बालियान, सुधीर भारती सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा क्षेत्रिय ग्रामीण मौजूद रहे।
एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: विश्व की सबसे बड़ी व्हीलचेयर स्पर्धा का आगाज
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News