इंदौर (एजेंसी/वार्ता) राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रहे विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कहा कि दोनों नेता पार्टी के ‘एसेट’ (पूंजी) हैं श्री गांधी आज अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान इंदौर के करीब बरौली में संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने राजस्थान संकट के संदर्भ में कहा कि किसने किसी के बारे में क्या कहा, वे इस विषय में नहीं जाना चाहते। इस के साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान के दोनों नेता कांग्रेस के ‘एसेट’ हैं। श्री गांधी की यात्रा मध्यप्रदेश के बाद राजनीतिक हलचल का केंद्र बन रहे राजस्थान की सीमा में चार दिसंबर को प्रवेश करेगी।
इस संदर्भ में पूछे गए सवाल पर श्री गांधी ने कहा कि इन सभी चीजों का उनकी यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा श्री गहलोत का कुछ दिन पहले एक साक्षात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
इसमें वे श्री पायलट के खिलाफ अप्रत्याशित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सुनाई दे रहे थे।
श्री गांधी इसी संदर्भ में प्रतिक्रिया दे रहे थे।
एजेंसी/वार्ता
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News