नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जामा मस्जिद प्रशासन ने मस्जिद में अकेली लड़कियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले आदेश को आज वापस ले लिया है। इससे पहले जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने अकेली एवं समूह में आने वाली लड़कियों के मस्जिद में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी।
उपराज्यपाल वी के सक्सैना ने जामा मस्जिद के शाही इमाम से इस आदेश को वापस लेने का अनुरोध किया था। इसके बाद में शाही इमाम ने अपना फैसला वापस ले लिया।
इस फैसले पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी थी और महिला अधिकार संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने तीखी आलोचना की थी। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने इसे एक शर्मनाक और असंवैधानिक कृत्य बताया था।
उन्होंने ट्विटर पर कहा था, जामा मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना पूरी तरह गलत है। मैं इस फैसले को लेकर जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हूं। किसी को भी मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार नहीं है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: दिल्ली महिला आयोग का शाही इमाम को नोटिस, जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर रोक का हैं मामला
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News