बैंक के हक में ED ने 180 करोड़ 87 लाख की संपत्ति बहाल कराई

प्रवर्तन निदेशालय की भोपाल जोनल टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग के बड़े मामले में बैंकों को बड़ी राहत दी है। ज़ूम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड केस में ED ने कुल 180 करोड़ 87 लाख रुपये की कीमत की संपत्तियों को बैंकों के हक में बहाल कराया है।

इनमें से 106 करोड़ 50 लाख रुपये की तीन संपत्तियां पंजाब नेशनल बैंक के नेतृत्व वाले 22 बैंकों के कंसोर्टियम को मिलेंगी।

जबकि 74 करोड़ 37 लाख रुपये की 21 संपत्तियां IDBI बैंक के पक्ष में बहाल की गई हैं। ये कार्रवाई उस धोखाधड़ी मामले से जुड़ी है जिसमें कंपनी ने बैंकों को करीब 2,650 करोड़ रुपये का चूना लगाया था। आपको बता दें कि इंदौर की स्पेशल PMLA कोर्ट ने 17 जनवरी 2026 को यह ऐतिहासिक आदेश पारित किया।