मानसून में हो रहा है अदरक खराब? जानिए कैसे रखें इसे ताजा और सुरक्षित

मानसून के मौसम में जहां खेतों और बागानों को हरियाली से भरपूर कर देता है, वहीं इस समय अदरक जैसी जड़ वाली फसलों को सड़ने और खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है। खासकर उन लोगों के लिए जो अदरक की खेती करते हैं या घर पर ताजा अदरक खरीद कर रखते हैं, यह समस्या बहुत बड़ी हो सकती है। अदरक का सड़ना न केवल किसानों की आय को प्रभावित करता है, बल्कि घरेलू उपयोग के लिए भी परेशानी का सबब बनता है। इसलिए मानसून में अदरक को सही तरीके से स्टोर करना और सड़ने से बचाना बेहद जरूरी हो जाता है।

आज हम आपको बताएंगे मानसून के दौरान अदरक को सड़ने से बचाने के कुछ आसान, लेकिन कारगर तरीके।

1. अदरक को सूखा और साफ रखें

मानसून में अधिक नमी के कारण अदरक जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए अदरक को उपयोग में लाने से पहले अच्छी तरह साफ कर लें और उसे पूरी तरह सुखा लें। भीगे या गीले अदरक को स्टोर करने से बचें क्योंकि नमी सड़न का सबसे बड़ा कारण होती है।

2. अदरक को कागज या सूखे कपड़े में लपेटें

अदरक को सड़ने से बचाने के लिए उसे कागज के तौलिये या सूखे कपड़े में लपेट कर स्टोर करना एक अच्छा उपाय है। यह नमी को सोखता है और अदरक को ज्यादा समय तक ताजा बनाए रखता है। साथ ही, इसे एयर टाइट कंटेनर में रखने से भी फायदा होगा।

3. ठंडी और सूखी जगह पर रखें अदरक

मानसून में घर में ही अदरक को ठंडी और सूखी जगह पर रखना सबसे महत्वपूर्ण है। जहां ज्यादा नमी न हो और हवा का उचित प्रवाह हो। रेफ्रिजरेटर में स्टोर करना भी एक विकल्प है, लेकिन इसे प्लास्टिक बैग में नहीं बल्कि पेपर या कपड़े में लपेट कर रखें ताकि उसमें नमी न रहे।

4. अदरक को काट कर स्टोर करें

यदि आप अदरक को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं तो उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर फ्रिज में रख सकते हैं। साथ ही, अदरक को फ्रोजन स्टोर करना भी एक कारगर तरीका है जिससे वह महीनों तक खराब नहीं होता। फ्रोजन अदरक का उपयोग जरूरत के अनुसार किया जा सकता है।

5. हल्दी और नमक से करें अदरक की सुरक्षा

कुछ किसान और घर के लोग अदरक को हल्दी और नमक के मिश्रण के साथ भी स्टोर करते हैं। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो अदरक को सड़ने से बचाते हैं, जबकि नमक नमी सोखने में मदद करता है। अदरक के साथ हल्दी और नमक मिलाकर उसे कंटेनर में स्टोर करना एक पुराना लेकिन प्रभावी तरीका है।

विशेषज्ञों की सलाह

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून में अदरक की पैदावार बढ़ाने के लिए उचित जल निकासी और खेतों की मिट्टी की देखभाल भी जरूरी है। वहीं, घरेलू स्तर पर उचित स्टोरेज तकनीक अपनाकर अदरक की गुणवत्ता को लंबे समय तक बनाए रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

इन 5 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं गंभीर बीमारी के संकेत