ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए 5 असरदार घरेलू नुस्खे

खराब जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट की वजह से डायबिटीज आजकल एक आम समस्या बन चुकी है। यह सिर्फ बुजुर्गों को ही नहीं, बल्कि युवाओं को भी प्रभावित कर रही है। डायबिटीज बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे अनियमित जीवनशैली, खराब खानपान, स्ट्रेस और जेनेटिक कारण। यह बीमारी इंसुलिन के कम होने के कारण होती है, जिससे शरीर में शुगर का लेवल बढ़ने लगता है। इसलिए ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे अपनाए जा सकते हैं।

शुगर कंट्रोल करने के घरेलू नुस्खे:
हरी धनिया का पानी (Coriander Water):
हरी धनिया के पत्तों को धोकर 3 चमच पानी के साथ ग्राइंडर में पीस लें। इस मिश्रण को एक गिलास पानी में डालकर उबालें। फिर ठंडा होने पर स्वाद अनुसार काला नमक और नींबू का रस मिलाकर पिएं। यह शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

नीम (Neem):
नीम की पत्तियां एंटी-डायबेटिक गुणों से भरपूर होती हैं। नीम की पत्तियों का रस पीने से या पत्तों को चबाने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। नीम का कड़वा स्वाद ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होता है।

करी पत्ता (Curry Leaves):
करी पत्ते ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं। यह इंसुलिन की एक्टिविटी को बढ़ाता है और शरीर में ग्लूकोज के लेवल को नियंत्रित करता है। करी पत्ते को चबाकर या उनके रस का सेवन किया जा सकता है।

करेला का रस (Bitter Gourd):
करेला ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है, क्योंकि इसमें मोमोर्डिसिन नामक केमिकल होता है। इसका नियमित सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। आप इसे कच्चा खा सकते हैं या इसका जूस पी सकते हैं।

दालचीनी पाउडर (Cinnamon Powder):
दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इंसुलिन की सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं। दालचीनी पाउडर को दूध या पानी में मिलाकर सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल किया जा सकता है।

इन उपायों के साथ, हेल्दी डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और डॉक्टर के निर्देशों के अनुसार मेडिसिन का सेवन भी जरूरी है। इन नुस्खों का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

यह भी पढ़ें:

फास्टैग में बैलेंस होते हुए भी अटकी गाड़ी? जानें सच्चाई