Thursday , 6 August 2026
  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

Business SandeshBusiness Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News

  • Home
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • भारत
  • व्यापार
  • दुनिया
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • Business Sandesh English
  • ePaper
Home»भारत»इंस्टाग्राम अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी 3 आसान टिप्स

इंस्टाग्राम अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी 3 आसान टिप्स

Business Sandesh May 27, 2025 भारत, लेटेस्ट न्यूज़, व्यापार, हिन्दी न्यूज एंड करेंट अफेयर्स

आज के डिजिटल युग में इंस्टाग्राम सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन चुका है। करोड़ों लोग इसे मनोरंजन, सोशल कनेक्शन और कंटेंट शेयर करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन साथ ही, इंस्टाग्राम अकाउंट्स हैकर्स के निशाने पर भी रहते हैं। ऐसे में अपने अकाउंट की सुरक्षा बेहद जरूरी हो जाती है।

अगर आप भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को हैकिंग से बचाना चाहते हैं तो यहां जानिए तीन प्रभावी सेफ्टी टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप अपनी प्राइवेसी और अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं।

1. टैग और मेंशन पर रखें काबू
हैकर्स और स्पैमर्स से बचने के लिए इंस्टाग्राम का टैग और मेंशन कंट्रोल फीचर बेहद काम का है। इसे ऑन करके आप अनचाहे टैग और मेंशन से बच सकते हैं।
कैसे करें?

इंस्टाग्राम खोलें,

Settings में जाएं,

Privacy ऑप्शन चुनें,

Tags/Mentions में जाकर ‘People You Follow’ या ‘No One’ विकल्प चुनें।
अब बिना आपकी अनुमति के कोई भी आपको पोस्ट में टैग या मेंशन नहीं कर सकेगा।

2. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को करें एक्टिव
टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन इंस्टाग्राम का सबसे प्रभावी सुरक्षा फीचर है। इसे ऑन करने के बाद आपका अकाउंट सिर्फ पासवर्ड से नहीं, बल्कि आपके मोबाइल पर आने वाले कोड से भी सुरक्षित रहेगा।
कैसे करें?

Settings > Security में जाएं,

Two-Factor Authentication चुनें,

निर्देशों का पालन करते हुए इसे एक्टिव करें।

अब कोई भी बिना आपके कोड के नए डिवाइस से लॉगिन नहीं कर पाएगा।

3. Restrict फीचर से पाएं चैन की सांस
अगर कोई आपकी परेशान कर रहा है या आप उसके कमेंट्स या मैसेज से बचना चाहते हैं तो इंस्टाग्राम का Restrict फीचर इस्तेमाल करें।
कैसे करें?

उस व्यक्ति की प्रोफाइल पर जाएं,

ऊपर 3 डॉट्स पर टैप करें,

Restrict ऑप्शन चुनें।

इससे वह व्यक्ति आपके कमेंट या मैसेज पर पूरी तरह से कंट्रोल नहीं रख पाएगा, और आप परेशान नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें:

ओपनर्स की भीड़ में किसे मिलेगी जगह? सहवाग ने दिया जवाब

Previous बीएसएनएल का सस्ता रिचार्ज प्लान, जो देगा रोजाना 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स
Next 1 अगस्त से UPI में बड़ा बदलाव: दिन में सिर्फ 50 बार चेक कर पाएंगे बैलेंस

Related Articles

5G पर जियो की पकड़ और मजबूत, 28.5 करोड़ तक पहुंचा True5G ग्राहक आधार

3 weeks ago

वित्त वर्ष 2027 से रिलायंस की कमाई में दिखने लगेगा न्यू एनर्जी कारोबार का असर

June 22, 2026

बाइक रेंटल सेवाओं पर पुलिस ने बढ़ाई सख्ती

June 13, 2026

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

About us | Disclaimer | Terms & Conditions | Privacy Policy | Contact
Copyright © 2025 Business Sandesh Group. All rights reserved.