विदेशी बाजारों के मिश्रित रुझान के प्रभाव से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा वहीं मांग निकलने से दाल-दलहन और मीठे के भाव चढ़ गए। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का दिसंबर वायदा सप्ताहांत पर 25 रिंगिट फिसलकर 3780 रिंगिट प्रति टन रह गया। …
Read More »Monthly Archives: November 2023
पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल …
Read More »दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री, 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को दिन भर बादल छाए रहने और सोमवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 93 प्रतिशत रही। विभाग ने संभावना जताई है कि बारिश के …
Read More »शिवराज ने दी संविधान दिवस की शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की जनता को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आज कहा कि हम सभी देश के सर्वांगीण विकास हेतु संविधान में वर्णित कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा से निभाने का संकल्प लें। श्री चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया, प्रत्येक भारतीय का अभिमान, लोकतंत्र का प्राण है। विश्व बंधुत्व की भावना से दीप्त, …
Read More »दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ा रहे कोयला आधारित ऊर्जा संयंत्र : रिपोर्ट
दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ताप ऊर्जा संयंत्रों द्वारा उत्सर्जन मानकों का पालन नहीं किए जाने से क्षेत्र में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। एक नए विश्लेषण में यह जानकारी सामने आई है। पर्यावरण से जुड़े ‘थिंक टैंक’ ‘सेंटर फॉर साइंस एंड इंवायरमेंट’ (सीएसई) ने दिल्ली-एनसीआर में 11 ताप ऊर्जा संयंत्रों (टीपीपी) से उत्सर्जित प्रदूषक तत्वों, नाइट्रोजन ऑक्साइड और सल्फर …
Read More »महिला आरक्षण से विकसित राष्ट्र बनाने में मदद मिलेगी : मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण के प्रावधान वाले कानून की मंजूरी को भारतीय लोकतंत्र की संकल्प शक्ति का एक उदाहरण बताते हुए कहा है कि इससे देश को विकसित राष्ट्र बनाने में मदद मिलेगी। श्री मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम- मन की बात में रविवार को संविधान दिवस को बधाई देते हुए कहा …
Read More »गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल सात दिन के विदेश प्रवास पर जापान पहुंचे
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल रविवार सुबह जापान पहुंचे। वाइब्रेंट गुजरात समिट-2024 के तहत शीर्ष प्रतिनिधिमंडल के साथ वे 7 दिन तक विदेश प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सिंगापुर भी जाएंगे। इससे पूर्व शनिवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन-पूजन के बाद शनिवार शाम मुंबई से वे जापान के लिए रवाना हुए थे। जापान पहुंचने पर मुख्यमंत्री पटेल का …
Read More »राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मुंबई में 26/11 हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को दक्षिण मुंबई स्थित शहीद स्मारक पर 15 साल पहले 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले के दौरान आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई शहर के प्रभारी मंत्री दीपक केसरकर सहित तमाम अधिकारी उपस्थित थे। …
Read More »लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रवि राय को पुष्पांजलि अर्पित की
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष रवि राय को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने भी राय को पुष्पांजलि अर्पित की। रवि राय का जन्म 26 नवंबर 1926 को ओडिशा के पुरी जिले के भानारागढ़ गांव में हुआ था। वह 1967 में …
Read More »दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद’ खराब श्रेणी में रही
दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम संबंधी स्थितियों में बदलाव से कुछ राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। निगरानी एजेंसियों ने यह जानकारी दी। राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 385 रहा। पूरे दिन का औसत एक्यूआई शाम चार बजे दर्ज किया जाता है। शनिवार …
Read More »
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News