सिद्दीपेट (एजेंसी/वार्ता) तेलंगाना में सिद्दीपेट जिले के चेरियाल गांव में सोमवार को अज्ञात लोगों के हमले में जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (जेडपीटीसी) के एक सदस्य की मौत हो गई। पुलिस ने यहां बताया कि जेडपीटीसी सदस्य की पहचान शेट्टे मल्लेशम के रूप में हुई है।
सुबह के भ्रमण के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने मल्लेशम पर हंसिए से हमला किया। गंभीर रूप से घायल मल्लेशम को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में सिकंदराबाद के यशोदा अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: गॉडफादर में खेसारी लाल यादव के अपोजिट होगी यामिनी सिंह
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News