वायदा बाजार में जस्ता सोमवार को 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 213.30 रुपये प्रति किलो रहा। हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच सटोरियों के अपना सौदा कम किये जाने से वायदा जस्ता के भाव में कमी आई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलिवरी के लिए जस्ते का भाव 40 पैसे यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 213.30 रुपये प्रति किलो रहा। इसमें 3,625 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
विश्लेषकों के अनुसार बाजार में उपभोक्ता उद्योग में कमजोर मांग के साथ सटोरियों के सौदा कम किये जाने से जस्ते की कीमत में कमी आई।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News