‘बिग बॉस’ सीजन 19 को लेकर चर्चाएं ज़ोरों पर हैं और शो शुरू होने से पहले ही इसे लेकर जबरदस्त बज़ बन गया है। कुछ समय पहले खबरें थीं कि सलमान खान का ये पॉपुलर रियलिटी शो इस साल टीवी पर वापसी नहीं करेगा, लेकिन अब राहत की बात ये है कि शो 2025 में लौट रहा है।
इस बार होगा बड़ा बदलाव!
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 19’ में मेकर्स ने एक बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है, जिससे शो का पूरा स्वरूप बदल सकता है। अब तक TRP के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूब स्टार्स को शामिल किया जाता रहा था, लेकिन इस बार ये स्कीम बंद कर दी गई है।
केवल एक्टर्स को मिलेगा मौका
मीडिया सूत्रों के अनुसार, इस बार ‘बिग बॉस’ के घर में सिर्फ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर चेहरे ही नजर आएंगे। यानी न कोई टिकटॉक स्टार, न यूट्यूबर और न ही इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर। बीते सीजनों में सोशल मीडिया स्टार्स का व्यवहार और रवैया टीवी कलाकारों को लेकर नकारात्मक दिखाया गया, जिस पर फैंस और सेलेब्स ने भी नाराज़गी जताई थी।
इस बदलाव के बाद उम्मीद है कि बिग बॉस की पुरानी पहचान – यानी मनोरंजन और रियल स्टार पावर – वापस लौटेगी।
शुरू हुई कंटेस्टेंट्स की तलाश
सूत्रों की मानें तो ‘बिग बॉस 19’ जुलाई 2025 से ऑन एयर हो सकता है। मेकर्स इस बार शो को और भी ग्रैंड बनाने के मूड में हैं। इसी सिलसिले में कई चर्चित एक्टर्स और सेलेब्रिटीज से संपर्क भी शुरू कर दिया गया है।यह भी पढ़ें:
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News