iPhone पर बार-बार YouTube क्रैश हो रहा है? जानिए इसका आसान हल

क्या आपके iPhone पर YouTube बार-बार क्रैश हो रहा है या खुलते ही फ्रीज हो जाता है? अगर हां, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये समस्या केवल आपके साथ नहीं हो रही। कई iPhone और Android यूजर्स को भी इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा है।

अच्छी खबर ये है कि Google ने इस समस्या का समाधान ढूंढ लिया है और एक नया अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी ने सभी यूजर्स को सलाह दी है कि वे पुराने YouTube ऐप को अनइंस्टॉल कर दें और फिर से ऐप स्टोर से इसका लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करें।

Google ने क्या कहा?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, YouTube ऐप न सिर्फ iOS, बल्कि Android डिवाइसेज़ पर भी अचानक क्रैश हो रहा था। कई यूजर्स को YouTube खोलते ही ऐप बंद हो जाना या फ्रीज होना जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Google की टीम ने इस पर तुरंत रिएक्ट करते हुए सुझाव दिया कि यूजर्स YouTube ऐप को पहले डिलीट करें और फिर से इंस्टॉल करें। ऐसा करने वाले कई यूजर्स ने बताया कि अब ऐप बिना किसी दिक्कत के ठीक से काम कर रहा है।

YouTube का नया अपडेट: क्या है खास?
Google ने YouTube का लेटेस्ट वर्जन 20.20.4 रोलआउट कर दिया है। कुछ Reddit यूजर्स का मानना है कि ये दिक्कत एड ब्लॉकर की वजह से भी हो रही थी, लेकिन अब Google की ओर से स्थायी समाधान सामने आ चुका है।

अगर आपने अब तक YouTube को अपडेट नहीं किया है, तो तुरंत ऐप स्टोर या Google Play Store पर जाएं और नया वर्जन इंस्टॉल करें।

यह भी पढ़ें:

गौतम गंभीर फिर से कमान में, लीड्स टेस्ट से पहले टीम चयन बड़ा सिरदर्द