जज- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई?
पिंटू – सर, हवालदार साहब ने कहा था,
जमानत चाहिए, तो जेब गर्म कर, मैंने माचिस जला दी…😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
एक व्यक्ति घर में पुराने कागजात देख रहा था,
तभी उसे पत्नी का आठवीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड मिला।
ध्यान से पढ़ा तो पता चला कि वो पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र था,
जिसपर लिखा था – मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा!
पति तब से बंदूक लेकर उस हेडमास्टर को ढूंढ रहा है, जिसने उसकी पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र बनाया था…!😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
पिंटू डॉक्टर के पास मेडिकल चेकअप करवाने गया।
डॉक्टर ने पिंटू का पूरा चेकअप किया फिर बोला-बहुत दुःख भरी खबर है
आपकी एक किडनी फ़ैल हो गई है !
यह सुनकर पिंटू रोने लगा बहुत ही रोया
डॉक्टर ने काफी देर ढाढस बंधाया, तब जाकर कहीं शांत हुआ।
फिर बोला- ये तो बता दीजिये डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर फेल से हुई ??
डॉक्टर बेहोश😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News