भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ का वर्ल्ड प्रीमियर 09 दिसम्बर को भोजपुरी सिनेमा पर होगा। भोजपुरी सिनेमा पर कभी अलविदा ना कहना’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 09 दिसंबर शनिवार शाम 5 बजे से किया जायेगा। इस फिल्म का पुनः प्रसारण 10 दिसम्बर 2023 को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। यश कुमार की यह फिल्म रिश्तों के महत्त्व पर आधारित है।
यश कुमार ने कहा कि फिल्म की कहानी पति के प्यार और समर्पण की इमोशनल कहानी है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी एक ऐसे पति की है, जो अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार भी करता है और उसकी खुशी के लिए त्याग भी करता है। इसी स्टोरी लाइन पर इस फिल्म की कहानी बुनी गई है। ‘कभी अलविदा ना कहना’ एक सम्पूर्ण पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म है। यह फिल्म भोजपुरी को रिप्रजेंट करे, इसका प्रयास किया है। मेकिंग भी बड़े लेवल पर हुई है। फिल्म के गाने और संवाद के साथ एक्शन भी नायाब हैं, इसलिए मैं भोजपुरी के दर्शकों से आग्रह करूंगा कि आप अभी हमारी फिल्म के ट्रेलर को देखें।
‘कभी अलविदा ना कहना’ में यश कुमार, रक्षा गुप्ता, डिम्पल सिंह ,अमित शुक्ला, अनीता रावत, विनोद मिश्रा, सबा खान, राधे कुमार, वैष्णवी शाही, पूनम वर्मा, संजीव मिश्रा और नीलू यादव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार शेखर मधुर हैं।कहानी खुद यश कुमार ने लिखी है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News