छुहारा यानी सूखा खजूर ना सिर्फ स्वाद में मीठा होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। खासकर जब इसे रातभर पानी में भिगोकर खाया जाए, तो इसके गुण और भी बढ़ जाते हैं। सर्दियों में इसे इम्यूनिटी बूस्टर की तरह खाया जाता है। छुहारे में भरपूर आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मज़बूत बनाते हैं।
आइए जानते हैं छुहारा भिगोकर खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं:
1. बवासीर में राहत देता है
अगर आपको बवासीर (पाइल्स) की समस्या है तो छुहारा भिगोकर खाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। भीगे हुए छुहारे में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे मल साफ और सॉफ्ट हो जाता है। इससे कब्ज की दिक्कत दूर होती है और बवासीर के लक्षणों में राहत मिलती है।
2. पाचन तंत्र को करता है मजबूत
भीगा हुआ छुहारा पाचन क्रिया को तेज करता है। इसमें मौजूद फाइबर और मिनरल्स पेट को साफ रखने में मदद करते हैं। साथ ही छुहारा मेटाबोलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे खाना जल्दी पचता है और पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होतीं।
3. वजन घटाने में सहायक
छुहारा सिर्फ एनर्जी नहीं देता, बल्कि वज़न घटाने में भी मदद करता है। इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है, जिससे वर्कआउट करने में ताकत मिलती है। साथ ही ये कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करता है।
4. खून की कमी करे दूर
छुहारा आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। इससे थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं कम होती हैं। रोज़ाना भीगा हुआ छुहारा खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है और एनर्जी बनी रहती है।
यह भी पढ़ें:
खाने की टेबल पर कभी न रखें ये 4 चीजें, वरना बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News