अक्सर देखा जाता है कि सुपरस्टार सलमान खान के फेमस टीवी शो बिग बॉस के बाद कंटेंस्टेंट्स की किस्मत चमकती हुई नजर आती है. इसका सीधा उदाहरण बिग बॉस 13 की कंटेंस्टेंट रहीं एक्ट्रेस शहनाज गिल के नाम से लिया जा सकता है. ऐसे में अब बिग बॉस सीजन 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें ये बताया जा रहा है कि सुपरस्टार शाहरुख खान की इस साल आने वाली फिल्म ‘डंकी’ में प्रियंका चाहर चौधरी की एंट्री हो सकती है.
बॉलीवुड लाइफ की खबर में ये बताया गया है कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ में बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी अहम रोल प्ले करती नजर आ सकती हैं. रिपोर्ट में ये बताया गया है कि फिल्म ‘डंकी’ के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी इस मूवी के लिए एक पंजाबी लड़की की तलाश कर रहे हैं.
ऐसे में अब ये अनुमान लगाया जा रहा है कि सलमान की सिफारिश पर शायद प्रियंका चाहर चौधरी को शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ में अहम किरदार मिल सकता है. प्रियंका का नाता चंडीगढ़ से है और फिल्म ‘डंकी’ की कहानी कनाडा और अमेरिका में पंजाबियों के अवैध अप्रवासन के बारे में बताई जा रही है.
इस खबर को जानने के बाद बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस में खुशी की लहर छाई हुई है. हालांकि अभी इस मामले की कोई ऑफिशियल पुष्टी नहीं हुई है कि वाकई में प्रियंका सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ में दिखेंगी.
यह भी पढे –
क्या आप जानते है,ज्यादा मात्रा में सदाबहार की पत्तियां खाने से हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News