पत्नी ने पिंकू को एक जोर का तमाचा मारा
पिंकू तिलमिला उठा और पूछा: मैंने क्या गलती की?
पत्नी: तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
पत्नी: ये रैगिंग किसे कहते हैं?
पिंकू: ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सरी, करवाचौथ और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना,
उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
नई-नवेली बहू भगवान से बोली…
यह अलादीन का जादुई चिराग पुरुषों को ही क्यों मिलता है,
किसी महिला को क्यों नहीं मिलता?
कोई जिन्न होता जो हमारा भी हाथ बंटा दिया करता।
महिला की पुकार सुन ईश्वर प्रकट होकर बोले :
नियम के अनुसार एक महिला को एक बार में एक ही जिन्न मिल सकता है
और हमारा रिकॉर्ड कहता है तुम्हारी शादी हो गयी है. तुम्हें तुम्हारा जिन्न मिल चुका है।
उसे अभी-अभी तुमने सब्जी मंडी भेजा है,
रास्ते में टेलर से तुम्हारी साड़ी लेते हुए, मकान मालिक को किराया देते हुए,
तुम्हारे लिए झंडु बाम लाएगा, और फिर काम पर जाएगा।
वो मिनी जिन्न अर्थात पति थोड़ा टाइम खाऊ है, मगर चिराग वाले जिन्न से ज्यादा उपयोगी और टिकाऊ है।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News