प्रिंस नरूला एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पॉपुलर नामों में से एक हैं. कई रिएलिटी शोज की ट्रॉफी अपने नाम करने वाले प्रिंस नरूला कुछ दिन पहले अपने कॉन्सर्ट में हुए बवाल के चलते लाइमलाइट में आ गए थे. अब एक्टर ने अपने कॉन्सर्ट में हुए बवाल पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि आखिर उस दिन क्या हुआ था.
दरअसल, प्रिंस नरूला रामपुर के एक होटल में कॉन्सर्ट करने वाले थे, जहां भारी तादाद उनके कॉन्सर्ट को एंजॉय करने लोग आए थे. हालांकि, कुछ आदमियों के एक ग्रुप के बीच नशे की हालत में लड़ाई हो गई और उन्होंने बवाल खड़ा कर दिया. ये मामला इतना बढ़ गया कि वे एक-दूसरे के ऊपर कुर्सियां भी फेंकने लगे.
प्रिंस ने बताया कि उनके कॉन्सर्ट में भारी भीड़ आ गई थी. बवाल होने के बाद उन्हें और उनकी टीम को वहां से ले जाया गया था. एक्टर ने कहा, “कुछ सीरियस नहीं था. हुआ ये था कि कॉन्सर्ट में एक भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. वहां करीब 8 से 9000 लोग थे. कुछ लोग पिए हुए थे, इसलिए उन्होंने एक-दूसरे से लड़ना शुरू कर दिया था.
प्रिंस नरूला ‘रोडीज 12’, ‘स्प्लिट्सविला 8’, ‘बिग बॉस 9’ और ‘नच बलिये 9’ जैसे रिएलिटी शोज की ट्रॉफी जीत चुके हैं. जल्द ही वह ‘रोडीज सीजन 19’ में बतौर गैंग लीडर के रूप में दिखाई देंगे. उनके को-गैंग लीडर्स रिया चक्रवर्ती और गौतम गुलाटी होंगे. इस सीजन को सोनू सूद होस्ट करेंगे. फिलहाल, इस सीजन के ऑडिशन होने वाले हैं.
यह भी पढे –
थायरॉइड सेहत के साथ साथ आंखों पर भी बुरा असर डाल सकता है,जानिए कैसे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News