तब्बू बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं. फिल्मों में उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया जाता है. पिछले साल तब्बू ने ‘दृश्यम 2’ और ‘भूल भुलैया 2’ में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुईं. तब्बू को लेकर कहा गया कि जब ज्यादातर एक्टर्स अपनी उपलब्धियां बता रहे हैं, तो ऐसे में एक्ट्रेस चुपचाप शांत होकर अपनी सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं.
तब्बू ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि भले ही उन्होंने अपनी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस को लेकर में बात नहीं की है, लेकिन ये एक फैक्ट है. उनका कहना है कि जब दूसरे लोग उनके अच्छे काम के बारे में बात कर रहे होते हैं, तो फिर चुप रहकर उन्हें आपकी तरफ से बात करने देना चाहिए.
ई-टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान तब्बू ने कहा, ‘हर किसी का कहना है कि फिल्म सेक्सस हुई है और इसने कमाई की, तो फिर मुझे इस पर बात क्यों करनी चाहिए. मेरे नहीं बोलने से थोड़ी ना वो फैक्ट छुप गया? देखो जब दुनिया कोई चीज बोलती है ना तो आपको चुपचाप बैठ जाना चाहिए. जब लोग मेरा काम कर रहे हैं, तो मुझे फिर क्यों मेहनत करनी चाहिए.
तब्बू ने आगे कहा, ‘मुझे पहले कभी भी जरूरत महसूस नहीं होती थी, लेकिन अभी दूसरों को बोलने दो यार. मैंने अपना काम कर दिया. आखिरकार, लोगों को जो काम करने में मजा आता है उन्हें करना चाहिए और ये उनके व्यक्तित्व से झलकता है.
गौरतलब है कि तब्बू की हालिया फिल्म भोला रिलीज हुई है, जिसमें उन्होंने अजय देवगन के साथ काम किया है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है और पांच दिनों में इस फिल्म ने 48.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News