एक कैदी (दूसरे कैदी से)- तुमसे कोई मिलने क्यों नहीं आता,क्या तुम्हारा
कोई रिश्तेदार नहीं है।
दूसरा कैदी- है तो, बहुत पर सारे इसी जेल में है।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
मां (गोलू से)- ‘तुम्हारा ऑफिस में काम कैसा चल रहा है?‘
गोलू (मां से)- ‘मेरे नीचे 25 आदमी काम करते है।‘
मां – ‘तो क्या तू अभी से अफसर हो गया?‘
गोलू- मां, ‘मैं ऊपर की मंजिल में काम करता हूं।‘😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
प्रेमिका (गोलू से)- तुम इतने घबराये क्यों हो?
गोलू(प्रेमिका से)- मुझे एक व्यक्ति की ओर से धमकी भरा खत मिला है
कि मैंने उसकी पत्नी से मिलना नहीं छोड़ा तो वह मेरा खून कर देगा।
प्रेमिका (गोलू से)- तो फिर तुम उसकी पत्नी से मिलना क्यों नहीं छोड़
देते?
गोलू(प्रेमिका से)- पर धमकी भरा खत गुमनाम व्यक्ति ने लिखा है। मैं
कैसे जान सकता हूं कि उसकी पत्नी कौन है?😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
मालिक (नौकर से)- ‘देखो मैं बाजार जा रहा हूं तुम दुकान का ध्यान
रखना। अगर कोई व्यक्ति आकर कोई आर्डर दे तो उसे पूरा करना।‘ कुछ
देर के बाद मालिक आया तो उसने नौकर से पूछा, ‘कोईर् आया था?‘
नौकर (मालिक से)- ‘जी हां आया था। उसने कहा कि दोनो हाथ ऊपर
उठाकर कोने में खड़े हो जाओ। मैंने ऑर्डर मान लिया और वह गल्ला
उठाकर चला गया।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News