जैसे ही सर्दी का मौसम दस्तक देता है, हमारी खाने-पीने की आदतों में बड़ा बदलाव आ जाता है। ठंड के कारण हम अधिक ऑयली चीजें खाने लगते हैं और फिजिकल एक्टिविटी घट जाती है। ऐसे में शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ने का खतरा रहता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है।
अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में सफेद तिल जरूर शामिल करें। तिल को सर्दियों का सुपरफूड माना जाता है क्योंकि ये शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ हेल्थ को भी दुरुस्त बनाए रखता है।
सफेद तिल कैसे घटाते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल?
सफेद तिल में ओमेगा-3 फैटी एसिड, सेसमोलिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर पाए जाते हैं जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में भी मदद मिलती है और दिल की सेहत बेहतर रहती है।
सफेद तिल खाने के गजब के फायदे
हड्डियों को बनाएं मजबूत
सफेद तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक होता है जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाता है। जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है।
पाचन को करे दुरुस्त
तिल में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। रोजाना तिल से बनी चीजें खाने से कब्ज जैसी समस्याएं दूर रहती हैं और पेट साफ रहता है।
बालों और त्वचा के लिए वरदान
तिल में मौजूद विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों में शाइन लाते हैं और झड़ने की समस्या को कम करते हैं। वहीं स्किन की नमी और चमक बरकरार रखते हैं, जिससे त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है।
यह भी पढ़ें:
चोरी के बाद भी चुप है सिस्टम, बंदगी कालरा बोलीं – BJP ही अब आखिरी सहारा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News