थायराइड ग्रंथि गर्दन के निचले हिस्से, क्रिकॉयड कार्टिलेज के पास स्थित होती है। यह शरीर में T3 (Triiodothyronine) और Thyrocalcitonin जैसे हार्मोन बनाती है जो हमारे मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करते हैं। अगर यह हार्मोन असंतुलित हो जाएं, तो शरीर की ऊर्जा, वजन, मूड और पीरियड्स जैसी प्रक्रियाएं प्रभावित होने लगती हैं।
हाल के शोधों के मुताबिक, महिलाओं में थायराइड कैंसर पुरुषों के मुकाबले लगभग चार गुना ज्यादा पाया गया है। सर्दियों में यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है, लेकिन सही लाइफस्टाइल और खानपान से इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
❄️ सर्दियों में थायराइड क्यों बढ़ता है?
कम धूप के कारण विटामिन D की कमी
ठंड से बढ़ा हुआ मेटाबॉलिक स्ट्रेस
शारीरिक गतिविधियों में कमी
खानपान में लापरवाही और वजन बढ़ना
🧬 थायराइड के मुख्य कारण
तनाव और डिप्रेशन से हार्मोनल असंतुलन
आयोडीन की कमी युक्त डाइट
जेनेटिक फैक्टर – अगर परिवार में किसी को थायराइड है
गर्भावस्था और हार्मोनल बदलाव
🔍 थायराइड के लक्षण
बार-बार थकान महसूस होना
बालों का तेजी से झड़ना
नाखूनों का कमजोर और टूटना
आंखों में सूजन
वजन का बढ़ना या घटना
याददाश्त में कमी और कन्फ्यूजन
अनियमित पीरियड्स
कोलेस्ट्रॉल लेवल का बढ़ना
गर्भधारण में दिक्कत
✅ थायराइड से बचने के असरदार उपाय
🥬 1. हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन
ये आयरन से भरपूर होती हैं, जो थायराइड फंक्शन को बेहतर बनाती हैं।
🏃♂️ 2. नियमित व्यायाम
डेली एक्सरसाइज़ से मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और हार्मोन संतुलित रहते हैं।
🥜 3. ड्राई फ्रूट्स और नट्स खाएं
बादाम, काजू, और सूरजमुखी के बीज में मौजूद कॉपर थायराइड को हेल्दी बनाए रखते हैं।
🥕 4. विटामिन A और साबुत अनाज
गाजर, शकरकंद और ब्राउन राइस जैसे खाद्य पदार्थ विटामिन A और फाइबर से भरपूर होते हैं।
🧀 5. विटामिन B12 को डाइट में शामिल करें
दूध, अंडा और फोर्टिफाइड फूड्स थायराइड के नुकसान को कम करने में सहायक होते हैं।
यह भी पढ़ें:
विठाबाई की कहानी: जब प्रसव पीड़ा भी नहीं रोक सकी स्टेज परफॉर्मेंस
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News