सर्दियों में क्यों ज़रूरी है शकरकंद? जानिए इसके जबरदस्त फायदे और सही सेवन का समय

सर्दियों में बाजारों में खूब दिखने वाला शकरकंद न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि शकरकंद को फल और सब्ज़ी दोनों की श्रेणी में रखा जाता है। यह पोषण से भरपूर होता है और कॉर्बोहाइड्रेट और फाइबर का पावरहाउस माना जाता है।

जहां आलू से लोग अक्सर वजन बढ़ने की शिकायत करते हैं, वहीं शकरकंद एक हेल्दी विकल्प बन सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन A, विटामिन C, फाइबर, जिंक, और मैग्नीशियम होता है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं।

शकरकंद की तासीर: गर्म या ठंडी?
कई लोगों को यह भ्रम होता है कि शकरकंद की तासीर ठंडी होती है, लेकिन असल में इसकी तासीर गर्म होती है। यही वजह है कि सर्दियों में इसे खाना शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन C इम्यूनिटी को बढ़ाता है और मौसमी बीमारियों से लड़ने में सहायक होता है।

शकरकंद के चमत्कारी फायदे:
1. इम्यूनिटी को बनाए मजबूत
शकरकंद का सेवन सर्दियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करता है। इसमें मौजूद विटामिन C शरीर को वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।

2. पाचन तंत्र को करे मजबूत
फाइबर से भरपूर शकरकंद पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। यह कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है।

3. वजन घटाने में सहायक
सर्दियों में लोग अक्सर कम चलते हैं और ओवरईटिंग करते हैं, जिससे वजन बढ़ जाता है। शकरकंद खाने से पेट देर तक भरा रहता है और बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।

शकरकंद कब और कैसे खाना चाहिए?
शकरकंद को दिन में खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच इसका सेवन सबसे उपयुक्त होता है। रात में इसे खाने से परहेज करें, खासकर अगर आप मोटापे या डायबिटीज से ग्रसित हैं।
इसे आप उबालकर, भाप में पका कर (स्टीम करके) या बेक करके खा सकते हैं। चाहें तो शकरकंद का सूप भी बना सकते हैं, जो सर्दियों में एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें:

 

विटामिन E की कमी हो सकती है गंभीर! पहचानें लक्षण और जानें बचाव के उपाय