एक्ट्रेस यामी गौतम की खूबसूरती पर ही नहीं बल्कि उनकी एक्टिंग के भी लोग दीवाने हैं. उन्होंने कुछ दिनों पहले ही अपनी नई फिल्म Lost की शूटिंग पूरी की है. सोमवार को यामी गौतम एक सलून के बाहर स्पॉट हुईं, जहां पर उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए फोटोग्राफर्स की भीड़ लग गई, लेकिन इससे पहले कि वह फोटोज क्लिक करवाने के लिए पोज देतीं, उन्होंने पैपराजी से एक सवाल पूछना शुरू कर दिया.
यामी गौतम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सलून से बाहर निकलती नजर आ रही हैं. उन्होंने ओवरसाइज्ड ब्लू डेनिम जैकेट और ब्लैक ट्राउजर पहन रखा है. वह फोटोज क्लिक करवाने से पहले फोटोग्राफर्स से पूछती हैं, ‘चिल्ला कौन रहा था पहले ये बताओ’, तो जवाब में फोटोग्राफर बताता है उनमें से कोई भी शोर नहीं कर रहा था बल्कि कोई बाहर चिल्ला रहा था.
इसके बाद यामी गौतम फिर से पूछती है शाउट कौन कर रहा था. एक फोटोग्राफर बोलता है कि कोई नहीं. एक्ट्रेस फिर पूछती हैं, पक्का? फोटोज क्लिक करवाने के बाद यामी गौतम अपनी कार की तरफ बढ़ती हैं और पैपराजी से कहती हैं, ‘चलिए घर चलिए सब, अपने-अपने.’
यामी गौतम (Yami Gautam) अपकमिंग फिल्म Lost में नजर आएंगी. ये एक इंवेस्टिगेटिव ड्रामा-थ्रिलर फिल्म है, जिसे अनिरुद्ध रॉय चौधरी और श्यामल सेनगुप्ता ने लिखा है. इस मूवी को जी स्टूडियो और नम: पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.
बता दें कि पिछली बार फिल्म दसवी में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने आईपीएस ऑफिसर ज्योति देसवाल का किरदार निभाया था.
यह भी पढे –
बेटा अभीर अभिमन्यु की नाक में दम करेगा , फूटेगा अक्षरा का गुस्सा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News