शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में इस वक्त शॉकिंग मोड़ आ गया है. सई और विराट के बीच सब कुछ ठीक हो गया था. विराट ने हिम्मत के साथ पत्रलेखा को भी कह डाला था कि वह उसके साथ नहीं बल्कि सई के साथ अपनी आगे की जिंदगी बिताना चाहता है. लेकिन तभी सई के एक फैसले ने विराट की किस्मत ही बदल दी.
गुम है की स्टोरी बहुत इंट्रस्टिंग मोड़ ले चुकी है. हाल ही में शो से नया प्रोमो सामने आया है जिसमें विराट दूल्हे के ड्रेस में सजधज कर सई से शादी करने के लिए मंदिर की तरफ बढ़ता है. मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते ही उसे जो दिखता है, उसके होश उड़ जाते हैं. सई चिंतनमनन करती दिखती हैं कि वह ये सब जो भी कर रही है वह विराट की खातिर कर रही है. सई प्रोमो में कहती सुनाई देगी- ‘आज तुम्हारे प्यार की खातिर एक नई शुरुआत करनी होगी. आज तुम्हारे प्यार की खातिर एक और वादा निभाना होगा. तुम्हारा प्यार, तुम्हारी खुशी अब फर्ज है मेरा और इस फर्ज की खातिर मुझे किसी और का हाथ थामना होगा.’
विराट और सई एक बार फिर से अलग होने वाले हैं. इस बात का दुख कुछ फैंस को है. लेकिन ज्यादातर लोग इस शो के फ्लो से काफी खुश हैं. विराट कैरेक्टर को सपोर्ट करने वाले बेशक इस वक्त कम नजर आ रहे हैं. डॉक्टर सत्या और सई की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News