टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ का 12 फरवरी को फिनाले होने वाला है. शो में अब टॉप 5 कंटेस्टेंट्स ही बाकी रह गए हैं जिसमें टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी विनर के तौर पर एक मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं. सोशल मीडिया पर फैंस भी प्रियंका चौधरी को ट्रॉफी जीतते देखना चाहते हैं.
बिग बॉस कॉन्फ्रेंस राउंड में उड़ारियां एक्ट्रेस प्रियंका चौधरी ब्लैक साड़ी पहने हुए कमाल की खूबसूरत लग रही थीं. एक्ट्रेस ने एथनिक लुक में फैंस समेत बिग बॉस को भी इम्प्रेस कर लिया. बिग बॉस ने प्रियंका चाहर की तारीफों के जमकर पुल बांधे. प्रियंका सीढ़ी पर खड़ी हो गईं और बिग बॉस ने उनकी तारीफ की. प्रियंका के फैंस ने भी उनका खूब हौसला बढ़ाया और एक्ट्रेस ने उन्हें धन्यवाद दिया.
बिग बॉस ने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा, “आप अपने दोस्त (अंकित गुप्ता) के साथ घर के अंदर आई थीं लेकिन फिर भी ज्यादातर समय आप घर में अकेली ही रही हैं. आपको अपने मन की बात कहने के लिए बहुत साहस, विचारों को ताकत की जरूरत होती है.” प्रियंका चाहर चौधरी आप की आवाज घरवालों को पसंद हो ना हो, लेकिन लोगों के दिलों तक जरूर पहुंच चुकी है, जब जब बिग बॉस 16 का नाम लिया जाएगा आप की आवाज लोगों के जहन में जरूर आएगी.”
बिग बॉस से अपनी तारीफ सुनने के बाद, प्रियंका चाहर चौधरी भावुक हो जाती हैं और सभी को धन्यवाद देती हैं. एक्ट्रेस की आखों में आंसू देखकर उनके फैंस भी शो में उन्हें एक मजबूत खिलाड़ी देखकर तालियां बजाते हैं. प्रियंका के अलावा बिग बॉस 16 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिव, अर्चना, एमसी स्टेन और शालिन से कई मुश्किल सवाल पूछे गए और टॉप 5 ने अंदाज में उनका जवाब दिया था.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News