राधिका(प्रेमी से)- तुम इतने घबराये क्यों हो?
प्रेमी (राधिका से)- मुझे एक व्यक्ति की ओर से धमकी भरा खत मिला है
कि मैंने उसकी पत्नी से मिलना नहीं छोड़ा तो वह मेरा खून कर देगा।
राधिका(प्रेमी से)- तो फिर तुम उसकी पत्नी से मिलना क्यों नहीं छोड़
देते?
प्रेमी (राधिका से)- पर धमकी भरा खत गुमनाम व्यक्ति ने लिखा है। मैं
कैसे जान सकता हूं कि उसकी पत्नी कौन है?😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
मालिक (नौकर से)- ‘देखो मैं बाजार जा रहा हूं तुम दुकान का ध्यान
रखना। अगर कोई व्यक्ति आकर कोई आर्डर दे तो उसे पूरा करना।‘ कुछ
देर के बाद मालिक आया तो उसने नौकर से पूछा, ‘कोईर् आया था?‘
नौकर (मालिक से)- ‘जी हां आया था। उसने कहा कि दोनो हाथ ऊपर
उठाकर कोने में खड़े हो जाओ। मैंने ऑर्डर मान लिया और वह गल्ला
उठाकर चला गया।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
मां (राजू से)- ‘तुम्हारा ऑफिस में काम कैसा चल रहा है?‘
राजू (मां से)- ‘मेरे नीचे 25 आदमी काम करते है।‘
मां – ‘तो क्या तू अभी से अफसर हो गया?‘
राजू- मां, ‘मैं ऊपर की मंजिल में काम करता हूं।‘😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News